Header Ads

Important events in history on 25 july 17 || राष्ट्रीय करेंट अफेयर 25 जुलाई

🌿🌹1. भारत का पहला ‘लेडीज स्पेशल’ रेलवे स्टेशन कहाँ पर बनाया गया है?

 भारत का पहला ‘लेडीज स्पेशल’ रेलवे स्टेशन मुंबई के माटुंगा में बनाया गया है| इस रेलवे स्टेशन पर कुल 30 महिला कर्मचारी कार्यरत है| इनमें 11 बुकिंग क्लर्क के पद पर, जबकि पांच आरपीएफ कर्मी और सात टिकट कलेक्टर (टीसी) हैं। इस स्टेशन को शुरू करने का उद्देश्य महिलाओं को शसक्त तथा मजबूत बनाना है|

🌿🌹2. हाल ही में भारत और श्रीलंका के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास कहाँ पर आयोजित किया गया है?

 भारत और श्रीलंका के मध्य संयुक्त सैन्य अभ्यास श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित किया गया है| यह सैन्य अभ्यास दोनों देशों के रणनीतिक संबंध को मजबूत बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है| 3. नरबहादुर भंडारी कौन थे? नरबहादुर भंडारी तीन बार सिक्किम के मुख्यमंत्री रह चुके है| भंडारी ने 1975 में भारत के विलय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी| भंडारी मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गोरखा व्यक्ति थे| हाल ही में इनका निधन हो गया है?



🌿🌹4. मरयम मीरजखानी कौन थी?

 मरयम मीरजखानी फील्ड्स मेडल जीतने वाली पहली महिला गणितज्ञ थी| फील्ड्स मेडल गणितज्ञ के लिए नोबल पुरस्कार के समान है| मरयम को यह पुरस्कार इंटरनेशनल कांग्रेस ऑफ़ मैथमैटिशयंस की तरफ से दिया गया था| वर्तमान में मरयम कैलिफोर्निया के स्टैंडफोर्ड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर पद पर कार्यरत थी| हाल ही में इनका निधन हो गया है|

🌿🌹5. हाल ही में आईफाके 18वें संस्करण में किस अभिनेता को ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है?

 आईफाके 18वें संस्करण में भारतीय अभिनेता शाहिद कपूर को ‘सर्वश्रेष्ठ अभिनेता’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है| उन्हें यह पुरस्कार ‘उड़ता पंजाब’ फिल्म में निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका के लिए दिया गया है|

🌿🌹6. हाल ही में विंबलडन महिला एकल का ख़िताब किसने जीता है?

 विंबलडन महिला एकल का ख़िताब गार्बिन मुगुरुजा ने जीता है| विंबलडन महिला एकल का ख़िताब के फाइनल मुकाबले में मुगुरुजा ने अमेरिका की दिग्गज वीनस विलियम्स को 7-5, 6-0 से हराकर यह ख़िताब जीता है| मुगुरुजा का यह पहला विंबलडन ख़िताब तथा दूसरा ग्रैंड स्लैम ख़िताब है| मुगुरुजा फ्रेंच ओपन प्रतियोगिता भी जीत चुकी है|

🌿🌹7. हाल ही में विंबलडन पुरुष एकल का ख़िताब किसने जीता है?

 विंबलडन पुरुष एकल का ख़िताब विश्व के महानतम टेनिस खिलाडी रोजर फेडरर ने जीता है| विंबलडन पुरुष एकल का ख़िताब के फाइनल मुकाबले में क्रोएशिया के मारिन सिलिच 6-3, 6-1, 6-4 से हराकर यह ख़िताब जीता है| यह फेडरर का आठवां विंबलडन ख़िताब है| फेडरर टेनिस के सबसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में आठ बार पुरुष सिंगल्स का खिताब जीतने वाले वे पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले वे ब्रिटेन के विलियम रेनशॉ और अमेरिका के पीट सैंप्रास (दोनों सात-सात खिताब) के साथ बराबरी पर थे। फेडरर का यह 19वां ग्रैंड स्लैम खिताब है। वे पहले ही सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीतने वाले पुरुष खिलाड़ी हैं।

🌿🌹8. इग्लू आईस होटल कहाँ पर बनाये जाते है?

 इग्लू आईस होटल फ़िनलैंड में बनाये जाते है| मार्च से अप्रैल तक की भारी सर्दी के बाद टॉर्न नदी का पानी कठोर बर्फ का रूप ले लेता है इसी से इग्लूनमुमा आईस होटल बनाए जाते हैं। यहां विशेष बैग शरीर के तापमान को माइनस 40 डिग्री तापमान में भी सामान्य रखते हैं। यहां ऑरोरा बोरियालिस (नार्दन लाइट्स) भी देख सकते हैं।

🌿🌹9. नासा का डिस्कवरी यान अंतरिक्ष यात्रा के बाद धरती पर वापस कब लौटा था?

नासा का डिस्कवरी यान अंतरिक्ष यात्रा के बाद धरती पर 17 जुलाई 2006 में 12 दिन यात्रा के बाद वापस लौटा था| 2003 में नासा का कोलंबिया यान हवा में नष्ट हो गया था। डिस्कवरी की यात्रा के दौरान उन्हें परखा गया। यह पहला यान था, जिसे 4 जुलाई, यानी अमेरिका की आजादी के दिन अंतरिक्ष में भेजा गया था।

🌿🌹10. हाल ही में रेडबुल सोपबॉक्स रेसिंग चैंपियनशिप कहाँ पर आयोजित की जा रही है?

 रेडबुल सोपबॉक्स रेसिंग चैंपियनशिप लंदन में आयोजित की जा रही है| इस रेस की खासियत होती है कि इसमें भाग लेने वाली गाड़ियों में इंजन नहीं होता। हां, स्टीयरिंग और ब्रेक होना जरूरी है। गाड़ियों को रफ्तार देने के लिए रेस की शुरुआत ढलान से होती है। करीब 500 मीटर के ट्रैक पर एक-एक कर सभी टीमें लैप पूरा करती हैं। ये गाड़ियां 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार तक पहुंचती है। इस रेस में जरूरी नहीं कि सबसे कम समय लेकर लैप पूरा करने वाला विजेता बन जाए। इसके लिए टाइमिंग के साथ गाड़ी के मॉडल, ड्राइवर की ड्रेस और रेस पूरी करने के तरीके में क्रिएटिविटी को ध्यान में रखते हुए अंक दिए जाते हैं।



                                                                 

No comments

Powered by Blogger.