Header Ads

Hindi Literature FAQ #02 || काव्यशास्त्र

प्रश्न.1. कालरिज ने कल्पना के कौनसे दो भेद बताए हैं —
(अ) शुद्ध कल्पना – मिश्रित कल्पना

(ब) प्राथमिक कल्पना – विशिष्ट कल्पना ✔🌷
(स) कल्पानिक कल्पना – यथार्थ कल्पना

(द) भाव कल्पना – वस्तु कल्पना

प्रश्न.2. आचर्य मम्मट ने काव्य के कितने गुण माने हैं –
(अ) दस

(ब) तीन ✔🌷

(स) पन्द्रह

(द) आठ



प्रश्न 3. "काव्यशोभाकारन् धर्मानूलंकरान प्रच्क्षते" किस की उक्ति है –
(अ) भामह

(ब) विश्वनाथ

(स) वामन

(द) दण्डी ✔🌷

प्रश्न 4. वाच्यार्थ का सम्बन्ध किस शब्द-शक्ति से होता है –
(अ) अभिधा ✔🌷

(ब) लक्षणा

(स) व्यंजना

(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न 5. काव्य चिन्तकों का सही विरीयता क्रम बताइए –
(1) अरस्तू

(2) आई. ए. रिचर्डस्

(3) टी.एस. इलियट

(4) सिगमण्ड फ्रॉयड
कूट

(अ) 1,2,3,4

(ब) 1,3,4,2

(स) 1,3,2,4

(द) 1,4,3,2 ✔🌷

प्रश्न 6. निम्नलिखित में से किसे आरोपवाद के नाम से जाना जाता है –
(अ) भुक्तिवाद

(ब) अभिव्यक्तिवाद ✔🌷

(स) उत्पत्तिवाद

(द) अनुमितिवाद

प्रश्न 7. प्रेयानू रस की चर्चा सर्वप्रथम किस आचार्य ने की –
(अ) आनन्दवर्धन

(ब) उद्भट ✔🌷

(स) भरतमुनि

(द) रुद्रट

प्रश्न 8. त्रिसदी का सर्वप्रथम विवेचन करने वाले हैं –
(अ) प्लेटो

(ब) अरस्तू ✔🌷

(स) रामचन्द्र शुक्ल

(द) डॉ. नगेन्द्र


प्रश्न 9. आचार्य शंकुक का अनुमितिवाद किस दर्शन पर आधारित है ---
(अ) न्याय दर्शन ✔🌷

(ब) मीमांसा दर्शन

(स) सांख्य दर्शन

(द) शैव दर्शन

प्रश्न 10. निम्नलिखित में कौनसा विषम संयोजन है –
(अ) ज्याँ पाल सात्र – अस्तित्व वाद

(ब) टी. एस. इलियट – निर्वेयक्तिकतावाद
(स) लोजाइनस – विखण्डनवाद ✔🌷

(द) क्रोचे – अभिव्यंजनावाद


प्रश्न 11. वक्रोक्ति जीवितम् किसकी रचना है –
(अ) मम्मट

(ब) कुन्तक 🌷

(स) जगन्नाथ

(द) अभिनव गुप्त

प्रश्न 12. औचित्यं रससिद्धस्य स्थिरं काव्यस्य जीवितम् किसकी उक्ति है –
(अ) कुन्तक

(ब) वामन

(स) दण्डी

(द) क्षेमेन्द्र ✔🌷

प्रश्न 13. निम्नलिखित स्थायी भावों को उनके रस के साथ सुमेलित कीजिए –


सूची – 1 (स्थायी भाव)
(क) उत्साह

(ख) शोक

(ग) जुगुप्सा

(घ) निर्वेद

सूची – 2 (रस)
1. करूण

2. शान्त

3. वीर

4. रौद्र

5. विभत्स

कूट –

      क   ख     ग       घ

(अ) 3    1     5         2 ✔🌷

(ब) 1    3     4         5

(स) 4    2     1         3

(द) 3    5     1         4

प्रश्न 14. चन्द्रालोक किस आचार्य की रचना है –
(अ) आचार्य जयदेव ✔🌷

(ब) पंडितराज जगन्नथ

(स) अप्पय दीक्षित

(द) चिन्तामणि

प्रश्न 15. विभावना अलंकार कहाँ होता है –
(अ) जहाँ कारण कहीं हो और कार्य कहीं और हो
(ब) जहाँ कारण होते हुए भी कार्य न हो
(स) जहाँ बिना कारण के कार्य हो ✔🌷

(द) जहाँ कराण के विपरीत कार्य हो

प्रश्न 16. भरतमुनि के रससूत्र में संयोग और निष्पत्ति को अनुमान और अनुमिति किसने कहा है.
(अ) अभिनव गुप्त

(ब) भट्टनायक

(स) भट्टलोल्लट

(द) शंकुक ✔🌷

प्रश्न 17. अनुकरण को प्रतिकृति न मानकर तुनर्सृजन किसने माना है ---
(अ) अरस्तू ✔🌷

(ब) प्लेटो

(स) लोंजाइनस

(द) इनमें से किसी ने नहीं

प्रश्न 18. रस सम्प्रदाय के प्रवर्तक आचार्य का नाम क्या है –
(अ) भरत मुनि ✔🌷

(ब) मम्मट

(स) अभिनवगुप्त

(द) भट्टनायक

19. भरतमुनि के ग्रन्थ का नाम बताइए –
(अ) काव्यप्रकाश

(ब) ध्वन्यालोक

(स) नाट्यशास्त्र ✔🌷

(द) रूपक रहस्य

20. भरत मुनि ने कितने रस माने हैं ---
(अ) नौ

(ब) आठ ✔🌷

(स) दस

(द) ग्यारह



                                                              

No comments

Powered by Blogger.