Header Ads

General Knowledge quiz #61 || भाषा शिक्षण विधियां

🏵 श्रुतलेख विधि 
इस विधि में शिक्षक कुछ कठिन शब्दों का उच्चारण करता है तथा छात्र उन्हें सुनते हुए लिखते हैं

⚜ व्यतिरेक विधि
 इस विधि में सिखाए जाने वाली द्वितीय भाषा के साथ-साथ प्रथम भाषा के नियमों को ध्यान में रखते हुए अंतर स्पष्ट किया जाता है

🏵 व्याकरण अनुवाद या भंडारकर विधि 
इस विधि में सिखाई जाने वाली द्वितीय भाषा के व्याकरण के नियमों का प्रथम भाषा में अनुवाद कर लिया जाता है



⚜ कहानी कथन विधि
इस विधि के अंतर्गत शिक्षक विषय वस्तु में आए प्रसंगों को एक कहानी द्वारा स्पष्ट करते हुए पढ़ाता है

🏵 रसास्वादन विधि 
इस विधि में शिक्षक काव्य का उचित यति गति एवं लय के साथ वाचन करता हुआ उसमें निहित रस की अनुभूति छात्रों को करवाता है

🏵 हरबर्ट विधि
हरबर्ट स्पेंसर ने शिक्षण को प्रभावी बनाने के लिए पाठ योजना के पांच पद दिए जिन्हें पंचपदी के नाम से जाना जाता है

⚜  दूरस्थ विधि या पत्राचार विधि 
इस विधि में छात्र कक्षा विद्यालय तथा शिक्षक से दूर रहते हुए पत्राचार के माध्यम से ज्ञान ग्रहण करता है

🏵 ध्वनिसाम्य विधि
इस विधि में छात्रों के सामने एक विशिष्ट ध्वनि वाला शब्द रखा जाता है तथा छात्रों उससे मिलती जुलती ध्वनि वाले अन्य शब्दों का उच्चारण करते हैं

🏵 इकाई योजना
इस विधि में शिक्षक द्वारा पाठ में आए हुए मुख्य बिंदुओं को मूल इकाई के रुप में सुनिश्चित कर छात्रों को स्वाध्याय हेतु प्रेरित किया जाता है

⚜ खोज विधि (अनुसंधान विधि) 
इस विधि में छात्र शिक्षक द्वारा निर्धारित वास्तविक अथवा काल्पनिक समस्याओं का समाधान एक खोजी के रूप में करता है

No comments

Powered by Blogger.