हिन्दी साहित्य सामान्य ज्ञान से सम्बन्धित जानकारी।
💈संविधान की आठवीं अनुसूची में जोड़ी गई चार नई भाषाएँ हैं – संथाली , मैथिली , बोडो और डोगरी।
💈भारतीय भाषाओं को 4 प्रमुख वर्गोंमें बाँटा गया है।
💈इण्डो-आर्यन भारत में सबसे अधिक बोला जाने वाला भाषायी समूह है।
💈चीनी-तिब्बती भारत में सबसे कम बोला जाने वाला भाषायी समूह है?
💈ऑस्ट्रिक भाषा समूह की भाषाओं को बोलने वालों को किरात कहा जाता है।
💈चीनी-तिब्बती भाषा समूह की भाषाओं के बोलने वालों को निषाद कहा जाता है।
💈अपभ्रंश के योग से बने राजस्थानी भाषा के साहित्यिक रूप को डिंगल भाषा कहा जाता है।
💈अमीर ख़ुसरो रचित मुकरियों, पहेलियों और दो सुखनों की मुख्य भाषा खड़ीबोली है।
💈देवनागरी लिपि को राष्ट्रलिपि के रूप में 14 सितम्बर, 1949 को स्वीकार किया गया था।
💈‘रानी केतकी की कहानी’ की भाषा खड़ीबोली है?
💈प्रादेशिक बोलियों के साथ ब्रज या मध्य देश की भाषा का आश्रय लेकर बनी सामान्य साहित्यिक भाषा स्वीकृत हुई, उसे पिंगल भाषा कहा जाता है।
💈‘बाँगरू’ बोली का खड़ी बोली से निकट सम्बन्ध है।
💈जम्मू कश्मीर में मुख्य रूप से डोगरी भाषा बोली जाती है।
💈कोंकणी भाषा मुख्य रूप से महाराष्ट्र तथा गोवा में बोली जाती है।
💈आन्ध्र प्रदेश की राजकीय भाषा तेलुगु है।
💈कृष्णभक्ति शाखा ने प्रेम लक्षणा भक्ति को अपनी साधना का मुख्य आधार बनाया।
💈‘हंस जवाहिर’ कासिमशाह द्वारा रची गई रचना है।
💈खड़ी बोली के विकास में अमीर ख़ुसरो ने अग्रणी भूमिका निभाई थी।
💈त्रिपुरा की राजभाषा बांग्ला है।
💈जयशंकर प्रसाद ने अपने नाटकों के लिए रंगमंच को अनिवार्य नहीं माना है।

No comments