अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस: 29 मई

29 मई 2017 को संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों का अंतर्राष्ट्रीय दिवस ‘इन्वेस्टिंग इन पीस अराउंड द वर्ल्ड’ विषय के साथ मनाया गया। इस अवसर पर युद्ध से तबाह देशों और समाज में शांति और सुरक्षा स्थापित करने कि दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले बहादुर पुरुषों और महिलाओं के कार्य की सराहना तथा सम्मान हेतु भिन्न भिन्न आयोजन दुनिया भर में आयोजित किए गए।
इतिहास:
यह दिवस वर्ष 1948 से संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के अधीन कार्यरत शांति सैनिकों को संपूर्ण विश्व में शांति स्थापित करने हेतु उनके प्रयासों के लिए याद किया जाता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2003 में एक प्रस्ताव पारित कर संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिकों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में 29 मई को नामित किया था।
अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक दिवस मनाने का उद्देश्य:
इस दिन उन सभी पुरुषो और महिलाओ को श्रद्धांजलि दी जाती है जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र के शांति प्रबंधन कार्यों में अपने उच्च स्तर की व्यावसायिकता, समर्पण और साहस का प्रदर्शन किया।
इस दिन पूर्ववर्ती साल में शांति हेतु सेवा करते हुए अपने प्राण गंवाने वाले सैनिको को मरणोपरांत डैग हैमरजोल्ड मेडल प्रदान किया जाता है। भारत ने शांति स्थापना की शुरुआत 1950 में कोरिया को कस्टोडियन फोर्स प्रदान कर की। गौरतलब है कि भारत संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष तीन महत्वपूर्ण शांति सहयोगियों में से एक है।
वर्तमान में 124 देशों के 96,000 से अधिक सैनिक, पुलिस 15,000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय नागरिक कर्मचारियों के साथ और 16600 संयुक्त राष्ट्र के स्वयंसेवकों के साथ संयुक्त राष्ट्र के नीले ध्वज के तहत काम करते हैं। संयुक्त राष्ट्र शांति प्रबंधन में भारत वर्दीधारी कर्मियों का दूसरा सबसे बड़ा योगदानकर्ता है

Nice information sir ji
ReplyDelete